जैन श्री संघ सज्जन मिल क्षेत्र का ऐतिहासिक दीप मिलन समारोह संपन्न।
जैन श्री संघ सज्जन मिल क्षेत्र का दीप मिलन समारोह सुमंगल गार्डन में बच्चो की शानदार प्रस्तुतियों एवं तपस्वी बहुमान के साथ संपन्न हुआ।
समाजसेवी एवं ग्रुप के सचिव अमित कोठारी ने बताया की सर्वप्रथम सोनल नवलखा ,आरती मोदी ,प्रियंका कोठारी ,और आशिका तलेरा ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया। तत्पश्चात जयंत वोहरा ,अध्यक्ष हंसराज चोपड़ा , सचिव अमित कोठारी ,हिम्मत गेलड़ा ,प्रकाश नांदेचा ,वीरेंद्र श्रीमाल ,जीवनलाल मूणत ,सुभाष सेठिया ,ताराचंद नाहर ,झमक छतर एवं अखिलेश वोहरा ने प्रभु प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलन किया। तत्पश्चात जयंत वोहरा ने स्वागत उद्भोधन एवं हंसराज चोपड़ा ने अध्यक्षीय उद्भोधन दिया ।
अमित कोठारी ने बताया की इसके पश्चात् धार्मिक प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता का आयोजन छह साल से पंद्रह साल के बच्चो के लिए रखा गया जिसका सञ्चालन ललित मेहता ने किया। ततपश्चात कस्तूरबा नगर एवं अलकापुरी पाठशाला के बच्चो द्वारा “पाठशाला जाना पढ़कर आना” शीर्षक पर शानदार नाट्य मंचन किया गया। इसके पश्चात् कौशिकी कोठारी ,क्रिश कोठारी , सम्यक कोठारी एवं आदि कोठारी के द्वारा “वंदे जिनशाशन” पर शानदार नृत्य प्रस्तुति दी जिसे हर किसी ने सराहा।
इसके बाद मनीषा तलेरा , मोनिका गाँधी , माला जैन ,साधना मूणत ,अंगूरबाला सियाल ,डॉ शुभम जैन ,मेहुल कोठारी ,प्रमोद सालेचा , श्रेयांश सियाल ,सुनीता कोठारी , सारिका गेलड़ा ,एवं धनिशा डुंगरवाल तपस्वीयो का श्री संघ के द्वारा ससम्मान बहुमान किया गया। पाठशाला के लगभग ५० बच्चो का अनिल _______ , आज़ाद मेहता एवं मणिलाल सुराणा के द्वारा बहुमान किया गया साथ ही पाठशाला में धार्मिक शिक्षा प्रदान करने वाली शिक्षिकाओं का भी श्री संघ के द्वारा बहुमान किया गया। सरोज कासवा, सोनम लोढ़ा ,प्रीति नांदेचा ,पूनम कासवा ,सुनीता वोहरा एवं कविता मेहता का सम्मान अनिल गोखरू ,अनिल मेहता ,अनिल तलेरा , अनिल जैन एवं नीलेश कोठारी द्वारा किया गया।
इस दौरान जयंत वोहरा ,हंसराज चोपड़ा ,अमित कोठारी , वीरेंद्र श्रीमाल ,अनिल पीपाड़ा ,मणिलाल सुराणा , आशीष मेहता , शैतानमल वोहरा ,________नाहर ,कनकमल जैन ,राजेंद्र कोठारी ,देवेंद्र पुंगलिया ,बाबूलाल सियाल ,सुभाष सेठिया , जयंतीलाल जैन ,दिलीप गेलड़ा ,हिम्मत गेलड़ा , पंकज बिलाला ,प्रवीण डुंगरवाल ,संदीप बोथरा ,अजय पामेचा , जीवनलाल मूणत ,आयुष नवलखा ,अर्पित चंडालिया , प्रियेश छाजेड़ ,तरुण डांगी,राजेश चोपड़ा ,लोकेश भंडारी ,राजेश लोढ़ा , मनोज जैन , हेमेंद्र श्रीमाल ,मेहुल कोठारी , सौरभ मोदी ,धर्मेश छाजेड़ ,प्रमोद रांका ,कमलेश पापरीवाल ,विनय वोहरा आदि उपस्तिथ रहे।
1675 views





