नौशेरा में गृहमंत्री शाह तो पुंछ में रक्षामंत्री बरसे*
नौशेरा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आतंक को पाताल में दफन करेंगे। कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर का अधिकार को छीना है। अगर गोली चली तो जवाब गोले से देंगे। नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) पर हमला बोलते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि जब पहाड़ियों को आरक्षण दिया गया, तो फारूक अब्दुल्ला ने यहां के गुर्जर भाइयों को उकसाना शुरू किया कि आपका आरक्षण चला जाएगा। मैंने राजौरी में वादा किया था कि गुर्जर बकरवाल का आरक्षण एक प्रतिशत भी कम नहीं होगा और पहाड़ी भाई-बहनों को आरक्षण मिलेगा और हमने अपना वो वादा निभाया। पुंछ में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद चुनाव हो रहे हैं। सभी की नजरें इस चुनाव पर हैं। जम्मू-कश्मीर में 58 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हुई है और लद्दाख में 82 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग हुई। ये जम्मू-कश्मीर के लिए बदलाव का बड़ा संकेत है।गृहमंत्री शाह ने कहा कि कांग्रेस, नेकां ने कहा है कि पहाड़ियों, गुर्जर बकरवाल, दलित, वाल्मीकि, ओबीसी समुदाय को जो आरक्षण दिया गया, हम उस पर पुन: विचार करेंगे। राहुल गांधी अमेरिका में जाकर कहते हैं कि अब इनका विकास हो चुका है, अब इन्हें आरक्षण की जरूरत नहीं है। राहुल बाबा, हम आपको आरक्षण हटाने नहीं देंगे।






