*देश के कई हवाई अड्डों पर सेवाओं में बाधा, अदाणी होल्डिंग को जारी करना पड़ा बयान, जानें क्या आई दिक्कत*
देशभर में एयरपोर्ट पर लाउंज एक्सेस करने आ रही दिक्कतों को लेकर अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल)की ओर से बयान जारी किया गया है। एएएचएल ने बताया कि, लाउंज एक्सेस में दिक्कतें ड्रीमफोल्क्स सर्विसेज लिमिटेड की सर्विस में आई गड़बड़ी के चलते आ रही हैं। अब कंपनी की ओर से लाउंज एक्सेस के लिए नई वैकल्पिक व्यवस्था का ऐलान किया गया है। अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (AAHL) के प्रवक्ता ने मीडिया के साथ जानकारी साझा करते हुए बताया कि, भारत भर के एयरपोर्ट पर यात्रियों को लाउंज एक्सेस में व्यवधान का सामना करना पड़ रहा है। यह ड्रीमफोल्क्स सर्विसेज लिमिटेड द्वारा सेवाओं के अप्रत्याशित निलंबन के चलते हुआ है। ड्रीमफोल्क्स सर्विसेज लिमिटेड की कई बैंकों के साथ साझेदारी है। जो यात्रियों को लाउंज एक्सेस सर्विस प्रदान करती है।






