बाइडन के लिए चांदी का ट्रेन मॉडल, उनकी पत्नी को पश्मीना शॉल, खास मित्र को पीएम मोदी ने दिए बहुमूल्य तोहफे

बाइडन के लिए चांदी का ट्रेन मॉडल, उनकी पत्नी को पश्मीना शॉल, खास मित्र को पीएम मोदी ने दिए बहुमूल्य तोहफे*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिनों के लिए अमेरिका दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति को चांदी का हाथ से बनाया हुआ बहुमूल्य ट्रेन का मॉडल उपहार में दिया। यह ट्रेन मॉडल एक दुर्लभ नमूना है। इसे महाराष्ट्र के कारीगरों ने तैयार किया है। 92.5% चांदी से बना यह मॉडल भारतीय कल का दर्शाता है। ये ट्रेन का मॉडल भारत में भाप से चलने वाले इंजन के दौर को दर्शाता है। इस ट्रेन में दिल्ली-डेलावेयर भी लिखा हुआ है। बता दें कि डेलावेयर राष्ट्रपति जो बाइडन का गृहनगर है। अमेरिका की फर्स्ट लेडी जिल बाइडन को पीएम मोदी ने पश्मीना शॉल उपहार में दिया। पश्मीना शॉल पारंपरिक रूप से जम्मू-कश्मीर से ‘पापियर माशे’ डिब्बे में पैक करके दी जाती हैं। ये डिब्बे अपनी मनमोहक सुंदरता और शिल्प कौशल के लिए प्रसिद्ध हैं। ये कागज की लुगदी, गोंद और अन्य प्राकृतिक सामग्रियों के मिश्रण का उपयोग करके हाथ से बनाए जाते हैं। प्रत्येक बक्सों की कलाकारी अलग है, जो कश्मीरी कला को दर्शाती है। पीएम मोदी 21 से 23 सितंबर तक अमेरिका दौरे पर हैं। यहां क्वाड सम्मेलन के बाद आज पीएम मोदी न्यूयॉर्क में भारतीय प्रवासियों से मिलेंगे।

1943 views