पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड के समकक्ष से की फोन पर बात, द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने पर चर्चा

पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड के समकक्ष से की फोन पर बात, द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने पर चर्चा*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अपने न्यूजीलैंड के समकक्ष क्रिस्टोफर लक्सन से फोन पर बातचीत की। इस दौरान लक्सन ने उन्हें लोकसभा चुनाव में दोबारा जीत पर बधाई दी। दोनों नेता व्यापार और आर्थिक सहयोग, पशुपालन, फार्मस्यूटिकल्स, शिक्षा और अंतरिक्ष जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने पर सहमत हुए। पीएमओ (प्रधानमंत्री कार्यालय) की ओर से आज एक बयान जारी किया गया। जिसमें कहा गया कि दोनों नेताओं ने इस बात पर गौर किया कि भारत और न्यूजीलैंड के संबंध साझा लोकतांत्रिक मूल्यों और लोगों के बीच करीबी संबंधों पर आधारित हैं। उन्होंने द्विपक्षीय सहयोग को आने वाले वर्षों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई।

1943 views