मैं खराब एक्टर हूं’, बॉलीवुड में वापसी के सवाल पर बोले चिराग पासवान- कंगना मेरे साथ फिल्म करने के लिए नहीं मानेंगी

‘मैं खराब एक्टर हूं’, बॉलीवुड में वापसी के सवाल पर बोले चिराग पासवान- कंगना मेरे साथ फिल्म करने के लिए नहीं मानेंगी*
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का कहना है कि बॉलीवुड में वापसी की उनकी कोई योजना नहीं है और वह एक खराब एक्टर हैं। साथ ही उन्होंने कंगना के साथ वापस फिल्म करने की संभावनाओं पर भी जवाब दिया। गौरतलब है कि राजनीति में एंट्री से पहले चिराग ने फिल्मों में भी हाथ आजमाया था। उन्होने 2011 में फिल्म ‘मिले ना मिले हम’ में मुख्य अभिनेता का किरदार निभाया था।उनके अपोजिट इस फिल्म में कंगना रनौत ने काम किया था। अब चिराग ने मजाकिया लहजे में इस फिल्म को एक आपदा बताया और कहा कि बॉलीवुड में वह वापस नहीं जाना चाहते। समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में फिल्मों में वापसी के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘फिर से? एक आपदा के बाद! नहीं, बिल्कुल नहीं। और मुझे लगता है कि जिसने भी फिल्म देखी है वह मुझसे सहमत होगा।’ उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि बॉलीवुड में उनके छोटे से कार्यकाल ने उन्हें सिखाया है कि जीवन में क्या नहीं करना चाहिए।

1474 views