क्यों ठप हुआ Microsoft सर्वर: पूरी दुनिया में अफरा-तफरी, कई बड़ी कंपनियों में कामकाज बंद

क्यों ठप हुआ Microsoft सर्वर: पूरी दुनिया में अफरा-तफरी, कई बड़ी कंपनियों में कामकाज बंद*
दुनिया भर में Microsoft का सर्वर ठप हो गया है। इससे आम लोगों के साथ ही कई दिग्गज कंपनियों के कामकाज पर भी असर पड़ा है। इनमें ब्रिटेन की ब्रॉडकॉस्टिंग कंपनी स्काई न्यूज से लेकर भारत की अकासा एयरलाइंस और अमेरिका की फ्रंटियर एयरलाइंस शामिल हैं। दुनिया भर में लाखों माइक्रोसॉफ्ट विंडोज यूजर्स ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ एरर का अनुभव कर रहे हैं। इसके कारण लोगों का सिस्टम अचानक बंद हो जा रहा है या फिर अपने आप चालू हो जा रहा है। इसके खराबी के पीछे का कारण कंपनी ने क्राउडस्ट्राइक अपडेट को बताया है। ग्लोबर साइबर सिक्योरिटी फर्म क्राउडस्ट्राइक हाल ही में अपडेट लेकर आया है, जिसे बाद से ही यूजर्स को विभिन्न Microsoft 365 ऐप समेंत दूसरी सेवाओं का इस्तेमाल करने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। Microsoft आउटेज आज सुबह से शुरू हुआ। इसका असर भारत, अमेरिका, यूके, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, जापान, स्पेन, सिंगापुर समेत कई कंपनियों, एयरलाइनों, बैंकों और सरकारी कार्यालयों के कामकाज को प्रभावित किया है।

1608 views