अब मशीन खिलाएगी गोलगप्पे*
बेंगलुरू में ठेले की जगह अब ऑटोमैटिक वेंडिंग मशीन लगाई गई है जिससे गोलगप्पे खाने का मजा लिया जा सकता है। सोशल मीडिया पर मशीन की जमकर चर्चा हो रही है। ‘व्हाट द फ्लेवर’ नामक इस मशीन पर लिखा है- ‘ऑटोमैटिक पानीपूरी’। यहां एक महिला स्टाफ को रखा गया है। गोलगप्पे और उसकी फिलिंग वही तैयार करती हैं। मशीन में सेंसर वाले पाइप लगे हैं जिससे ग्राहक अपनी पसंद के फ्लेवर वाला पानी ले सकते हैं। इस मशीन में पाइप के साथ सेंसर लगाए गए हैं, जिससे उसके नीचे आने वाले गोलगप्पे के प्लेट में पानी आता है। पिछले सप्ताह ऐसे वेंडिंग मशीन मदुरै में भी लगाए गए। एक यूजर ने सोशल मीडिया पर ‘पीक बेंगलुरु मोमेंट’ टैग कर इस वेंडिंग मशीन की तस्वीर साझा की है जिसे एक लाख से अधिक लाइक मिल चुके हैं।






