*गुरुवार को खुलेगा जगन्नाथ मंदिर का रत्न भंडार*
पुरी : श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) ने मंगलवार को कहा कि रत्न भंडार का आंतरिक कक्ष बृहस्पतिवार को फिर से खोला जाएगा। जस्टिस विश्वनाथ रथ ने बताया, सुबह 9:51 बजे से दोपहर 12:15 बजे के बीच आंतरिक कक्ष को खोला जाएगा, ताकि आभूषणों को मंदिर में स्थित अस्थायी कोषागार में स्थानांतरित किया जा सके। वहीं, एसजेटीए के मुख्य प्रशासक अरबिंद पाधी ने कहा, एसजेटीए ने श्रद्धालुओं से 18 जुलाई को मंदिर में प्रवेश पर लगाए जाने वाले प्रतिबंधों का पालन करने की अपील की। यह निर्णय मंगलवार को यहां एसजेटीए के मुख्य प्रशासक अरबिंद पाधी, रत्न भंडार को खोलने के दौरान देखरेख के लिए राज्य सरकार की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक समिति के अध्यक्ष जस्टिस विश्वनाथ रथ, पुरी के जिलाधिकारी और अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में हुई बैठक के दौरान लिया गया।






