श्राविकाश्रम ट्रस्ट द्वारा जैन छात्राओं को छात्रवृत्ति दी गई

*श्राविकाश्रम ट्रस्ट द्वारा जैन छात्राओं को छात्रवृत्ति दी गई*


इन्दौर। साउथ तुकोगंज स्थित श्री दिगम्बर जैन उदासीन श्राविकाश्रम ट्रस्ट (समवशरण मंदिर) द्वारा दिगम्बर जैन समाज की कक्षा छठी से बारहवीं तक कक्षा में अध्ययनरत प्रतिभाशाली 85 छात्राओ को छात्रवृत्ति वितरित की गई। इसी अवसर पर श्रुत श्रमण शिक्षा सहयोग संस्था द्वारा छात्रवृत्ति में ट्रस्ट को 6 लाख रुपये की सहयोग राशि प्रदान करने वाले श्री निर्मलजी गंगवाल को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पं.श्री रतनलालजी शास्त्री व श्रीमती इन्द्राणी कासलीवाल विशेष रूप से उपस्थित थे। संस्थाध्यक्ष श्रीमती पुष्पा कासलीवाल उपाध्यक्ष श्री अरुण सेठी मंत्री जयसेन जैन व कोषाध्यक्ष श्री धनराज कासलीवाल ने छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन श्री शरद सेठी ने किया व श्रीमती ज्योति कासलीवाल ने आभार माना।

1541 views