सोनिया गांधी को मुकेश अंबानी ने दिया बेटे की शादी का निमंत्रण

सोनिया गांधी को मुकेश अंबानी ने दिया बेटे की शादी का निमंत्रण*
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के 10 जनपथ स्थित आवास पहुंचे। माना जा रहा है कि उन्होंने गांधी परिवार को अपने बेटे अनंत अंबानी की शादी का निमंत्रण दिया है।उद्योगपति वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी से पहले के समारोह एक मार्च को जामनगर में शुरू हुए थे। अहमदाबाद से 300 किलोमीटर दूर जामनगर शहर दुनिया की सबसे बड़ी रिफाइनरी के लिए जाना जाता है। इस रिफाइनरी का स्वामित्व रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास है।

1742 views