6 माह में तीन करोड़ से ज्यादा ने किए काशी विश्वनाथ के दर्शन

6 माह में तीन करोड़ से ज्यादा ने किए काशी विश्वनाथ के दर्शन*
काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण, मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी ने बनारस आने वाले धार्मिक पर्यटकों की राह आसान की है। पिछले वर्ष 2023 की प्रथम छमाही के मुकाबले 2024 की प्रथम छमाही में पर्यटकों और बाबा विश्वनाथ धाम की आमदनी दोनों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है। इस समयावधि में 2023 के सापेक्ष 2024 में धाम की आमदनी में 24.66 फीसदी बढ़ी है। वहीं, श्रद्धालुओं की संख्या में 45.76 फीसदी की वृद्धि हुई है। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्र ने बताया कि जनवरी से जून 2024 तक 3 करोड़ 34 लाख 94 हजार 933 श्रद्धालुओं ने दरवार में हाजिरी लगाई है।

2077 views