सीएम योगी बोले अविस्मरणीय होगा प्रधानमंत्री का अयोध्या में आगमन

सीएम योगी बोले अविस्मरणीय होगा प्रधानमंत्री का अयोध्या में आगमन*
मुख्यमंत्री योगी ने 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के धर्मनगरी अयोध्या आगमन को ‘अविस्मरणीय समारोह’ बनाने के लिए सभी प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। गुरुवार को प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री सूर्य प्रताप शाही व दयाशंकर सिंह तथा महापौर अयोध्या सहित स्थानीय प्रशासन के साथ वर्चुअल बैठक कर मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सीएम योगी ने कहा कि वर्ष 2023 की विदा वेला पर धर्मनगरी अयोध्या में प्रधानमंत्री का आगमन अयोध्या में ‘विकास के नए युग’ के प्रारंभ करने वाला होगा। इस अवसर पर देश को न केवल एक नए अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का उपहार मिलने जा रहा है, बल्कि अयोध्या को हजारों करोड़ की परियोजनाओं के उपहार भी मिलेंगे।

2211 views