ऑल टाइम हाई पर शेयर बाजार, सेंसेक्स ने 72,484 और निफ्टी ने 21,801 का छुआ स्तर*
शेयर बाजार में गुरुवार को नया ऑल टाइम हाई बनाया। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 72,484 और निफ्टी ने 21,801 का स्तर छुआ। हालांकि इसके बाद इसमें थोड़ी गिरावट देखने को मिली और सेंसेक्स 371 अंक की तेजी के साथ 72,410 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 123 अंक की तेजी रही ये 21,778 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 में तेजी और 8 में गिरावट देखने को मिली है।






