प्राण प्रतिष्ठा समारोह के न्योते पर क्या फंस गई कांग्रेस

प्राण प्रतिष्ठा समारोह के न्योते पर क्या फंस गई कांग्रेस? खरगे-सोनिया जाएंगे या नहीं, फैसले पर अटकी पार्टी*
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में राम मंदिर के प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने को लेकर अभी तक फैसला नहीं ले पाए हैं। दोनों को निमंत्रण मिला है लेकिन अभी तक जाने पर कोई फैसला नहीं हुआ है। अयोध्या के राम मंदिर में आगामी प्रतिष्ठा समारोह पर बोलते हुए पित्रोदा ने कहा था कि मुझे किसी भी धर्म से कोई समस्या नहीं है। कभी-कभार मंदिर के दर्शन के लिए जाना ठीक है, लेकिन आप इसे मुख्य मंच नहीं बना सकते।

1876 views