डराने लगा कोरोना बीते 24 घंटे में 797 नए मामले, बीते सात महीने का सबसे बड़ा आंकड़ा*
देश में कोरोना के बढ़ते मामले लगातार चिंता बढ़ा रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के कुल 797 नए मामले मिले हैं। बता दें कि यह बीते करीब सात महीने (225 दिन) में एक दिन में मिले मरीजों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव मामले बढ़कर 4091 हो गए हैं। बीते 24 घंटे में कोरोना से पांच लोगों की मौत हुई है।






