छावनी में तब्दील हुई राम नगरी, स्पेशल कमांडो समेत छह हजार पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

छावनी में तब्दील हुई राम नगरी, स्पेशल कमांडो समेत छह हजार पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात*
पीएम मोदी की सुरक्षा का जिम्मा स्पेशल कमांडो के साथ यूपी पुलिस के जवान भी संभालेंगे। इसके लिए तीन डीआईजी, 17 एसपी, 40 एएसपी, 82 डीएसपी, 90 निरीक्षक समेत छह हजार सुरक्षाकर्मी सुरक्षा का मोर्चा संभालेंगे। प्रधानमंत्री के अयोध्या आगमन को लेकर सुरक्षा का कड़ा जाल बुना गया है। पूरी अयोध्या में करीब छह हजार सुरक्षाकर्मी तैनात कर इसे छावनी में तब्दील कर दिया गया है। एयरपोर्ट, अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन की सुरक्षा की कमान एसपीजी ने संभाल ली है। धर्मपथ व रामपथ पर टेढ़ी बाजार तक सड़क की दोनों पटरियों पर बैरिकेडिंग लगाकर आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया है।

2680 views