साल के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स 170 व निफ्टी में 47 अंक की दर्ज की गिरावट*
साल के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में शुक्रवार को गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स करीब 170 अंक की गिरावट के साथ 72,240 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी में भी 47 अंक की गिरावट रही, यह 21,731 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में गिरावट और 13 में तेजी देखने को मिली।






