लोकसभा चुनाव में 400 से ज्यादा सीटें जीतेगी बीजेपी,कांग्रेस नेता ने ईवीएम पर फोड़ा ठीकरा

लोकसभा चुनाव में 400 से ज्यादा सीटें जीतेगी बीजेपी,कांग्रेस नेता ने ईवीएम पर फोड़ा ठीकरा*
कांग्रेस ने ईवीएम पर एक बार फिर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि अगर ईवीएम में गड़बड़ी को ठीक नहीं किया गया तो भाजपा 2024 के लोकसभा चुनावों में 400 से अधिक सीटें जीत सकती है। उन्होंने पीटीआई को एक साक्षात्कार में कहा कि चुनाव भारत के भाग्य का फैसला करने वाला होगा। कांग्रेस नेता ने इसी के साथ कहा वीवीपैट से निकलने वाली पर्ची को अभी थर्मल प्रिंटर से निकाला जाता है, जिसे कुछ ही हफ्ते तक सुरक्षित रखा जाता है। देश में सूचना क्रांति के जनक कहे जाने वाले सैम पित्रोदा ने कहा कि भारत में इस समय इस्तेमाल होने वाली ईवीएम स्टैंड अलोन मशीन नहीं है। उन्होंने कहा कि जब से ईवीएम को वीवीपैट से जोड़ा गया तब से इसमें समस्या है।

1809 views