ऑल टाइम हाई पर शेयर बाजार,सेंसेक्स ने 72,119 और निफ्टी ने 21,675 का स्तर छुआ*
शेयर बाजार में आज नया ऑल टाइम हाई बनाया है। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 72,119 और निफ्टी ने 21,675 का स्तर छुआ। हालांकि इसके बाद इसमें थोड़ी गिरावट देखने को मिली और निफ्टी 213 अंक की तेजी के साथ 21,654 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं सेंसेक्स में भी 701 अंक की तेजी रही। ये 72,038 के स्तर पर बंद हुआ। आज सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 27 में तेजी और सिर्फ 3 में गिरावट देखने को मिली है।






