सीएम योगी और कुमार विश्वास एक मंच पर आए नजर, कवि ने राम मंदिर को लेकर दी बड़ी प्रतिक्रिया

सीएम योगी और कुमार विश्वास एक मंच पर आए नजर, कवि ने राम मंदिर को लेकर दी बड़ी प्रतिक्रिया*
राम मंदिर अयोध्या प्रख्यात कवि डॉ. कुमार विश्वास ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उप मुख्यमंत्री प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक समेत कई दिग्गज नेता नजर आ रहे हैं। बता दें सोमवार को कुमार विश्वास रामनगरी अयोध्या पहुंचे। उन्होंने सरयू में पूजन संग हनुमानगढ़ी व राम मंदिर जाकर दर्शन पूजन कियापोस्ट के जरिए कुमार विश्वास ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन की पूर्व संख्या पर उनकी स्मृति में आयोजित कार्यक्रम ‘अटल गीत गंगा’ को अपनी गरिमामयी उपस्थिति से इतना खूबसूरत बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।

1876 views