पीएम अयोध्या दौरे को लेकर 30 दिसंबर को एयरपोर्ट,रेलवे स्टेशन तक करीब 15 किमी सड़क पर की जाएगी बैरिकेडिंग

पीएम अयोध्या दौरे को लेकर 30 दिसंबर को एयरपोर्ट,रेलवे स्टेशन तक करीब 15 किमी सड़क पर की जाएगी बैरिकेडिंग*
प्रधानमंत्री के अयोध्या दौरे को लेकर 30 दिसंबर को एयरपोर्ट,रेलवे स्टेशन तक करीब 15 किमी मार्ग पर सड़क के दोनों ओर बैरिकेडिंग की जाएगी। रामपथ व धर्मपथ से जुड़ने वाली गलियों और संपर्क मार्गों को सील कर दिया जाएगा। मुख्य मार्ग पर वाहनों के साथ पैदल चलने पर भी रोक रहेगी। यह यातायात प्रतिबंध सुबह सात बजे से प्रधानमंत्री के वापस जाने तक लागू रहेगा। अयोध्या रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म नंबर-एक सुबह से ही सील रहेगा। यहां सिर्फ पासधारक ही आ जा सकेंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए प्लेटफार्म नंबर दो व तीन खुले रहेंगे। प्रधानमंत्री के रोड शो को लेकर लखनऊ-गोरखपुर, अंबेडकरनगर,अयोध्या-रायबरेली, सुल्तानपुर, गोंडा, बस्ती हाईवे को सुबह सात बजे से बंद कर दिया। जाएगा। जिला पुलिस ने पड़ोसी जिलों की पुलिस से संपर्क कर हाईवेपर वाहनों को अन्य रूट से डायवर्ट करने के लिए कहा है।

1742 views