इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने रिटायर शिक्षक से 50,000 रिश्वत लेते लेखापाल को महू में किया गिरफ्तार

इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने रिटायर शिक्षक से 50,000 रिश्वत लेते लेखापाल को महू में किया गिरफ्तार

इंदौर। लोकायुक्त पुलिस इंदौर की टीम ने एक रिटायर शिक्षक से 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए लेखापाल को मंगलवार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। लोकायुक्त एसपी इंदौर एसएस सराफ ने बताया कि आवेदक कमल किशोर सोनी सेवा निवृत्त शिक्षक, निवासी -ग्राम बगड़ी जिला धार द्वारा शिकायत की गई थी कि आरोपी मुकेश वर्मा लेखापाल, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोदरिया महू द्वारा उससे 50 हजार रुपये रिश्वत मांगी जा रही हैं।
अर्जित अवकाश के नगदीकरण के एवज में आरोपी द्वारा यह राशि मांगी गई। शिकायत पर आज लोकायुक्त इंदौर के पुलिस उप अधीक्षक प्रवीण सिंह बघेल, निरीक्षक राहुल गजभिये, निरीक्षक महेश सुनैया, आरक्षक विजय शेलार .चेतन परिहार..शैलेन्द्र बघेल व चालक शेरसिंह की टीम ने आरोपी को उक्त रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

1495 views