*मोदी का राहुल पर तंज – ‘अब हिंदुओं से डर रही है कांग्रेस’*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी के दो जगह से चुनाव लड़ने को लेकर कांग्रेस पर हमला किया है. पीएम मोदी ने कहा है कि राहुल गांधी इसलिए दो जगह से चुनाव लड़ रहे हैं क्योंकि कांग्रेस को अब हिंदुओं से डर लगने लगा है. उन्होंने ये बातें महाराष्ट्र में एक रैली के दौरान कही.
वायनाड सीट 2008 परिसीमन के बाद ही अस्तित्व में आई है. हरी-भरी पहाड़ियों और धान के लहलहाते खेतों से घिरे वायनाड में करीब आठ लाख वोटर्स हैं. इस सीट पर कांग्रेस नीत यूडीएफ और लेफ्ट की एलडीएफ के बीच ही मुकाबला होता रहा है. 2009 और 2014 के लोकसभा चुनावों में यहां कांग्रेस ही जीती थी. कांग्रेस के एमआई शानव ने 2009 में करीब 50% वोट हासिल किए थे, जबकि 2014 के चुनावों में भी उन्हें 41% से ज्यादा वोट हासिल हुए थे. इस सीट पर दो बार से सीपीएम कैंडिडेट की हार हो रही है.






