MBDD एवं नेत्रदान जागरूकता बैनर का लोकार्पण
मुंबई। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद, दक्षिण मुंबई द्वारा मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव (MBDD) एवं नेत्रदान जागरूकता अभियान के अंतर्गत जागरूकता बैनर का लोकार्पण किया गया।
इस अवसर पर BMC के Leader of the House एवं BJP Group Leader तथा महाराष्ट्र BJP प्रवक्ता गणेश खनकर एवं वार्ड क्रमांक 217 के नगरसेवक गौरांग जवेरी की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में तेरापंथ युवक परिषद, दक्षिण मुंबई के अध्यक्ष सुमीत सुराणा, सहमंत्री मिखिल डागलिया, संगठन मंत्री दीपक कछारा तथा BJP जैन प्रकोष्ठ, महाराष्ट्र के प्रदेश महामंत्री विकास अछा सहित परिषद के सदस्य उपस्थित रहे।
अतिथियों ने रक्तदान एवं नेत्रदान जैसे जनसेवा के अभियानों की सराहना करते हुए अधिकाधिक लोगों को इनसे जुड़ने का आह्वान किया। बैनर लोकार्पण के माध्यम से MBDD एवं नेत्रदान जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया।
469 views





