व्हाट्सऐप पर एआई से स्टीकर बना सकेंगे उपभोक्ता

व्हाट्सऐप पर एआई से स्टीकर बना सकेंगे उपभोक्ता*
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप यूजर एआई की मदद से स्टीकर बना सकते हैं। बीटा टेस्टिंग के बाद अब व्हाट्सऐप एआई स्टिकर को सभी यूजर्स के लिए जारी कर दिया है। इसके लिए सबसे पहले व्हाट्सऐप पर जाएं, किसी भी चैट पर क्लिक करें और स्टीकर विंडो खोलने के लिए स्माइली आइकन चुनें। यहां आपको ‘मेक योर ओन एआई स्टीकर्स’ नामक एक ऑप्शन दिखाई देगा। अब आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना है। अब क्रिएट पर क्लिक करें और एक एनिमेटेड स्टिकर बनाने के लिए कुछ टेक्स्ट प्रॉम्प्ट दर्ज करें। डिटेल के आधार पर व्हाट्सऐप कुछ स्टीकर सजेस्ट करेगा। किसी स्टीकर को भेजने के लिए उस पर टैप करें। मेटा इस बात को लेकर भी सतर्क है कि वह नए स्टीकर बनाने के लिए एआई का इस्तेमाल कैसे करता है। आप खराब स्टीकर की रिपोर्ट भी कर सकते हैं। ये स्टिकर एक निश्चित डिजाइन पैटर्न का पालन करते हैं, जिससे यूजर के लिए नियमित और एआई स्टिकर के बीच अंतर करना आसान हो जाता है।

1005 views