बिना बॉक्स खोले आईफोन होगा अपडेट

बिना बॉक्स खोले आईफोन होगा अपडेट*
एप्पल ने इस साल सितंबर में वॉच सीरीज 9, वॉच अल्ट्रा 2 और एयरपॉड्स प्रो वेरिप्रंट के साथ आईफोन 15 सीरीज लॉन्च की। अब कंपनी बॉक्स के भीतर यानी बिना बाक्स खोले आईफोन को अपडेट करने के लिए नया फीचर तैयार कर रही है। नया सिस्टम डिब्बे में बंद आईफोन पर आईओएस अपडेट लागू करने की अनुमति देगा। इसे इन बॉक्स अपडेट नाम दिया है। उदाहरण के लिए, आपने आईफोन 14 खरीदा है जो आईओएस 16 के साथ लॉन्च हुआ है और फिर इसके लिए आईओएस 17 अपडेट की जरूरत है जो अब सभी सपोर्टेड आईफोन के लिए उपलब्ध है। यह फीचर आईफोन 15 पर भी लागू होता है।

1809 views