गूगल ने जारी किया डार्क वेब रिपोर्ट फीचर*
दिग्गज कंपनी गूगल ने भारत में गूगल वन ग्राहकों के लिए डार्क वेब रिपोर्ट सुविधा लॉन्च किया है। यह फीचर यूजर को डार्क वेब पर अपनी पर्सनल जानकारी की निगरानी करने में सक्षम बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। यदि आपके एंड्रॉइड या आईओएस डिवाइस पर गूगल वन ऐप इन्स्टॉल है तो आप ऐप से ही स्कैन कर इसे चला सकते हैं। आने वाले हफ्तों में यह दुनिया भर के सभी यूजर के लिए उपलब्ध हो जाएगी। डार्क वेब रिपोर्ट एक ऐसी सुविधा है जो यूजर्र के अकाउंट के संबंध में संभावित लीक और डेटा उल्लंघनों के लिए डार्क वेब को स्कैन करती है। यदि व्यक्तिगत जानकारी का पता चलता है तो यह अलर्ट भेजता है और डेटा की सुरक्षा के बारे में जानकारी देता है। गूगल अकाउंट पर इसे इस्तेमाल के लिए गूगल ऐप का नया वर्जन डाउनलोड करना होगा।






