अयोध्या में मिली पांच एकड़ जमीन पर पैगम्बर मोहम्मद के नाम से बनेगी मस्जिद*
अयोध्या में राम जन्मभूमि के बदले मुस्लिम समाज को मिली पांच एकड़ जमीन पर पैगंबर मोहम्मद के नाम पर मस्जिद बनाई जाएगी। इसका नाम मोहम्मद बिन अब्दुल्लाह मस्जिद होगा। मुंबई में बृहस्पतिवार को देश के सभी मस्जिदों के मुंबई में ऑल इंडिया संगठन ऑल इंडिया राब्ता राब्ता-ए-मस्जिद की ए-मस्जिद (एआईआरएम) बैठक में फैसला लिया। सुप्रिम कोर्ट के फैसले के अनुरूप राम जन्मभूमि के बदले अयोध्या के सोहावल तहसील स्थित धन्नीपुर में 5 एकड़ जमीन दी गई है। यहां इंडो-इस्लामिक कल्चर फाउंडेशन की ओर से मस्जिद का निर्माण किया जाना है। मुंबई में इस्लामिक स्कॉलर और मौलानाओं की बैठक में प्रस्तावित मस्जिद का नाम मोहम्मद बिन अब्दुल्लाह रखने का निर्णय लिया गया। भाजपा नेता हाजी अराफात शेख ने कहा कि इस जगह पर देश की सबसे बड़ी मस्जिद बनेगी। वहीं, मस्जिद से जुड़े परिसर में एक कैंसर अस्पताल और महिला डिग्री कॉलेज भी खोले जाने की योजना है। छह एकड़ अतिरिक्त जमीन खरीदने की योजना अराफात शेख ने कहा कि मस्जिद में 300 फुट ऊंची मीनार बनाई जाएगी।






