एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले गुलवीर को मिल सकता है गौरव सम्मान*

एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले गुलवीर को मिल सकता है गौरव सम्मान*
अलीगढ़। क्रिकेट में अलीगढ़ का नाम रोशन करने वाले रिंकू सिंह के साथ ही एशियन गेम्स में 10 हजार मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतने वाले एथलीट गुलवीर सिंह का नाम उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान 2023-24 के लिए प्रस्तावित किया गया है। अफसरों ने दोनों के आवेदन की तैयारी शुरू कर दी है। इससे दोनों को यह सम्मान मिलने की उम्मीदें बढ़ गई हैं। डीएम ने बताया कि प्रदेश के संस्कृति निदेशालय ने उप्र गौरव सम्मान 2023- 24 के लिए नामांकन हो रहे हैं। जिसमें प्रदेश के ऐसे ख्यातिलब्ध लोगों को शामिल किया जाएगा। जिन्होंने कला एवं संस्कृति, कृषि, उद्यमिता, कौशल विकास, विज्ञान प्रौद्योगिकी, साहित्य, शिक्षा, खेल, समाज सेवा, पर्यावरण, महिला सशक्तीकरण, ग्राम विकास आदि मेंराष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। सीडीओ आकांक्षा राना के अनुसार रिंकू सिंह एवं गुलवीर सिंह के नाम का प्रस्ताव संस्कृति निदेशालय को भेजा जाएगा। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित स्क्रीनिंग कमेटी की संस्तुतियों पर मुख्यमंत्री के अनुमोदन पर चार विशिष्ट व्यक्तियों को ‘उप्र गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा। जिसमें उन्हें 11 लाख रुपये, अंगवस्त्र, ताम्रपत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट स्वरूप दिया जाएगा।

1005 views