भाजपा इस्राइल के झंडे लगा रही है,लेकिन महंगाई पर बात नहीं करती:अखिलेश यादव

भाजपा इस्राइल के झंडे लगा रही है,लेकिन महंगाई पर बात नहीं करती:अखिलेश यादव*
निषाद कश्यप समाज की बैठक में अखिलेश यादव ने इस्राइल के मुद्दे पर कहा कि समाजवादी किसी भी तरह के युद्ध के खिलाफ हैं। किसी के भी साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। यह हमारी बहुत पुरानी नीति है। अखिलेश यादव ने कहा कि दोनों डिप्टी सीएम को सीएम काम नहीं करने दे रहे हैं। यही उनका दर्द है जिसे हमने सामने रख दिया। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा अगर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक वाकई जनता के सेवक हैं तो उन्हें जनता की सच्चे अर्थों में सेवा करनी चाहिए। अस्पतालों की हालत सुधारनी चाहिए। उन्होंने कहा यह भी देखा जाए कि डिप्टी सीएम अपना ट्विटर हैंडल खुद चलते हैं या कोई और चलाता है। अखिलेश ने कहा कि 2024 आते-आते भाजपा भी जातिगत जनगणना की मांग करेगी। देवरिया की घटना पर देर से कर्रवाई की। अगर मुख्यमंत्री पहले से सतर्क रहते तो यह घटना ही न होती। भाजपा सरकार ही जमीन विवादों के लिए जिम्मेदार है।

1072 views