नवरात्रि,दशहरा व दीपावली पर मुख्यमंत्री अश्लील गीत व कानफोड़ू डीजे बजाने के प्रबंध के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

नवरात्रि,दशहरा व दीपावली पर मुख्यमंत्री अश्लील गीत व कानफोड़ू डीजे बजाने के प्रबंध के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश*
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्र, दुर्गा पूजा, विजयादशमी, दशहरा, दीपावली व छठ पूजा के मौके पर सुरक्षा प्रबंधों को लेकर कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि त्योहारों को हर्ष, उल्लास और सौहार्द के साथ मनाए जाने के लिए सभी पुख्ता प्रबंध किए जाएं। धर्मस्थलों व शोभा यात्राओं में कहीं अश्लील गीत व कानफोड़ डीजे नहीं बजना चाहिए। ऐसा हुआ तो एसएसपी व एसपी की जवाबदेही होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीट सिपाही से लेकर हल्का इंचार्ज से लेकर एसपी तक सड़क पर उतरें। त्योहार के दिनों में कुछ अराजक तत्व माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे में पुलिस पूरी तरह से सतर्क रहे। बीते वर्षों में नियोजित प्रयासों से धर्मस्थलों पर अनावश्यक लगे लाउडस्पीकर उतारे गए थे। कुछ क्षेत्रों से उनके फिर से लगने की सूचना मिल रही है। सुनिश्चित किया जाए कि सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइ का उल्लंघन न हो। ऐसी गतिविधियों पर भी पुलिस कप्तान की जवाबदेही तय की जाएगी। पटाखों की दुकानें आबादी से दूर लगे और उनके लाइसेंस जारी करने में देन न की जाए।

1273 views