एयरपोर्ट पर 350 ग्राम सोना और 48 लाख रूपये की विदेशी करेंसी जब्त*

*🅱एयरपोर्ट पर 350 ग्राम सोना और 48 लाख रूपये की विदेशी करेंसी जब्त*

*🅱जयपुर।* सांगानेर एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी थम नहीं रही है। कस्टम विभाग ने सांगानेर एयरपोर्ट पर दो अलग-अलग कार्रवाई को अंजाम देते हुए एयरपोर्ट पर तस्करी कर लाए गए सोने और विदेशी करेंसी को जब्त किया है। कस्टम विभाग ने दुबई से आए यात्री से 350 ग्राम सोना जब्त किया वहीं दो तस्करों से 48 लाख की विदेशी करेंसी पकड़ी है। दोनों तस्कर विदेशी करेंसी को अवैध तरीके से बैंकॉक ले जा रहे थे।
जानकारी के अनुसार कस्टम विभाग की इंटेलीजेंस टीम ने एयरपोर्ट पर दो तस्करों के पास से 48 लाख रुपए की विदेशी करेंसी जब्त की है। दोनों को थाई स्माइल की फ्लाइट से पकड़ा गया। इन्होंने दो सूटकेसों में विदेशी करेंसी को छुपाकर रखा था। इनका भारतीय मूल्य करीब 48 लाख बताया जा रहा है। कस्टम उपायुक्त कुलदीप सिंह के नेतृत्व में कस्टम विभाग की टीम ने इन्हें धर दबोचा। कस्टम विभाग दोनों से पूछताछ कर रहा है। उधर, एक अन्य कार्रवाई के दौरान कस्टम विभाग ने तस्करी का सोना पकड़ा है। टीम ने दुबई से आए अहमदाबाद निवासी 21 वर्षीय इस्माइल के पास से 350 ग्राम सोना जब्त किया है। यात्री ने कस्टम विभाग को चकमा देने के लिए सोने को ट्रॉली बैग के हैंडल में छुपा रखा था।

1780 views