*इस शनिवार-रविवार को खुले रहेंगे बैंक, आरबीआई ने दिए निर्देश*
इस महीने के आखिरी शनिवार और रविवार यानी 30-31 मार्च को देश में सरकारी लेनदेन वाली सभी बैंक शाखाएं क्रमशः रात 8 बजे व शाम 6 बजे तक खुली रहेंगी। बकौल आरबीआई, दोनों दिन सभी तरह के इलेक्ट्रॉनिक ट्रांज़ैक्शन होंगे।दरअसल, सरकार चाहती है कि वित्त वर्ष 2018-19 में बैंक के सभी सरकारी लेनदेन उसी वित्त वर्ष में गिने जाएं।
1750 views





