PM मोदी बोले- मिशन शक्ति कामयाब, वैज्ञानिकों ने 30 सेंकेंड में लाइव सैटेलाइट को मार गिराया

PM मोदी बोले- मिशन शक्ति कामयाब, वैज्ञानिकों ने 30 सेंकेंड में लाइव सैटेलाइट को मार गिराया
27 Mar. 2019 11:56

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में बताया कि भारत आज अंतरिक्ष की महाशक्ति बन चुका है. उन्होंने कहा, ‘भारत ने आज अपना नाम स्पेस पॉवर के रूप में दर्ज करा दिया है. अब तक केवल तीन देश अमेरिका, रूस और चीन को यह तमगा हासिल था. हर हिन्दुस्तानी के लिए इससे बड़ी उपलब्धि नहीं हो सकती है. कुछ ही समय पूर्व हमारे वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में लाइव सैटेलाइन को मार गिराया.’

दरअसल पीएम मोदी ने ट्वीट कर बताया कि वह बुधवार को 11.45 से 12.00 बजे के बीच एक महत्वपूर्ण संदेश देंगे. उन्होंने ट्वीट किया, ‘मेरे प्यारे देशवासियों, आज सवेरे लगभग 11.45 – 12.00 बजे मैं एक महत्वपूर्ण संदेश लेकर आप के बीच आऊंगा. पीएम मोदी ने लिखा है कि आप इसे टीवी, रेडियो या सोशल मीडिया पर देख सकते हैं.’

पीएम मोदी के संबोधन से पहले बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर कहा, ‘प्रधानमंत्री जी के संदेश आने से पहले ही विपक्ष की धड़कन बढ़ गई?’ वहीं जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस पार्टी के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर तंजिया लहजे में कहा कि पीएम मोदी लोकसभा चुनाव के नतीजों का ऐलान करने वाले हैं.

1977 views