गोकुलाष्टमी के शुभ अवसर पर MBDD एवं Vision for Visionless 2.0 के बैनर का अनावरण

गोकुलाष्टमी के शुभ अवसर पर MBDD एवं Vision for Visionless 2.0 के बैनर का अनावरण


गोकुलाष्टमी के शुभ अवसर पर MBDD एवं Vision for Visionless 2.0 के बैनर का अनावरण
चेंबूर: गोकुलाष्टमी के शुभ अवसर पर तेरापंथ युवक परिषद्, चेंबूर द्वारा अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के दो महत्वपूर्ण आयाम Mega Blood Donation Drive (MBDD) एवं Vision for Visionless 2.0 के बैनर का अनावरण किया गया।
बृहन्मुंबई महानगरपालिका के चेंबूर एम-वार्ड, वार्ड क्रमांक 149 के लोकप्रिय जनप्रतिनिधि माननीय श्री प्रकाश भाऊ फातेरपेकर के करकमलों से बैनर का अनावरण संपन्न हुआ।
इस अवसर पर तेरापंथ युवक परिषद्, चेंबूर के मंत्री श्री कपिलजी मेहता, सहमंत्री-2 श्री मुकेशजी डूंगरवाल तथा तेरापंथ सभा के मंत्री श्री दिलीपजी मेहता की गरिमामयी उपस्थिति रही।
श्री प्रकाश भाऊ फातेरपेकर का MBDD एवं Vision for Visionless 2.0 के संबंध में आत्मीय स्वागत किया गया। उन्होंने दोनों महत्वपूर्ण आयामों की जानकारी मनोयोगपूर्वक समझते हुए, आवश्यकता पड़ने पर हरसंभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।
उनके सकारात्मक आश्वासन एवं सहयोग भावना के लिए तेरापंथ युवक परिषद्, चेंबूर एवं तेरापंथ सभा द्वारा हृदयपूर्वक आभार व्यक्त किया गया।

268 views