*छात्रा के खड़े हो कर परीक्षा देने के मामले में CM कमलमाथ ने लिया संज्ञान*

*छात्रा के खड़े हो कर परीक्षा देने के मामले में CM कमलमाथ ने लिया संज्ञान*

भोपाल में फीस ना जमा करने के कारण 9वीं की छात्रा को खड़े हो कर परीक्षा देनी पड़ी थी. इस मामले में कार्रवाई करते हुए सीएम कमलनाथ ने खड़े होकर परीक्षा देने के लिए मजबूर करने वालों पर सख्त ऐक्शन लेने के निर्देश दिए हैं. साथ ही कलेक्टर भोपाल ने जिला शिक्षा अधिकारी को स्कूल को दिए जाने वाले अनुदान को रोकने के लिए कहा है. धारा 75 और जे जे एक्ट 3 के तहत शासकीय शिक्षकों के परीक्षाएं सं‍चालित करने तथा छात्रा को उसको इच्छानुसार स्कूल में प्रवेश दिलाने के निर्देश दिए हैं.

जांच रिपोर्ट में स्कूल की मान्य‍ता भी रद्द करने की सिफारिश की गई है. सीएम कमलनाथ द्वारा इस मामले को गंभीरता से लेने और पूरे मामले की जांच करवाने के निर्देश के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने इस पूरे मामले का जांच प्रतिवेदन कलेक्टर को सौंप दी.

भोपाल के शाहजनाबाद स्थित सरस्वती को एड हायर सेकेंडरी स्कूल में फीस न भर पाने के कारण 9वीं की छात्रा को स्कूल प्रबंधन ने खड़े होकर परीक्षा देने की सजा दी. मामले के संज्ञान में आने पर मुख्यमंत्री कमलनाथ में इसे बेहद असंवेदनशील, मानवीय मूल्यों के खिलाफ व गंभीर मामला मानते हुए अधिकारियों को तत्काल पूरे मामले की जांच करने को आदेश दिया है. सीएम कमलनाथ ने पीड़ित छात्रा से चर्चा कर इस पूरे मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं. फीस नहीं भर पाने के कारण छात्रा को खड़े रहकर परीक्षा देने की सजा का मामला सही पाए जाने पर उन्होंने दोषी स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

2041 views