*इंदौर के लोग फरवरी 2023 से करेंगे मेट्रो की सवारी पीएस नगरीय विकास का दावा*
प्रदेश के प्रमुख सचिव नगरी विकास एवम आवास संजय दुबे ने आज इंदौर में नगर निगम और अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद दावा किया कि इंदौर के लोग फरवरी 2023 से मेट्रो की सवारी कर सकेंगे। संजय दुबे ने कहा कि इंदौर का बीआरटीएस सफलतापूर्वक काम कर रहा है इसमें किसी भी तरह के परिवर्तन की जरूरत नहीं है।






