*सोना 800 और चांदी 1550 रुपये तक हुई सस्ती*
वैश्विक बाजारों से कमजोर संकेत मिलने के कारण सोने के भाव में तेज गिरावट आई. एक हफ्ते के दौरान दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने के दाम 820 रुपये तक गिर गए है. वहीं, सोने की तरह चांदी की कीमतों में गिरावट जारी है. एक किलोग्राम चांदी के भाव 40,000 रुपये प्रति किलो ग्राम के नीचे आ गए है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि स्थानीय ज्वेलर्स और रिटेलर्स के खरीदारी नहीं करने के कारण भी भाव में गिरावट आई है.
आपको बता दें कि शनिवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने के दाम 310 रुपये गिरकर 33,770 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गए है. वहीं, चांदी की कीमत 730 रुपये गिरकर 39950 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है.
1575 views





