सरकार का अहम फैसला:चुनाव से पहले कैश लेन-देन पर पाबन्दी के आसार*

*सरकार का अहम फैसला:चुनाव से पहले कैश लेन-देन पर पाबन्दी के आसार*

चुनाव से पहले काले धन पर बनी एसआईटी के चेयरमैन ने वित्त मंत्रालय को चिट्ठी लिखी है. सीएनबीसी आवाज के हाथ लगी इस चिट्ठी के मुताबिक सरकार से कहा गया है कि कैश में मोटी रकम रखने या फिर इसके लेनदेन पर तुरंत पाबंदी लगाई जाए.

*क्या है मामला*
>> एसआईटी के चेयरमैन ने वित्त मंत्रालय को चिट्ठी लिखी
>> कैश में मोटी रकम रखने या इसके लेनदेन पर पाबंदी लगे
>> आर्थिक मामलों के सचिव सुभाष चंद्र गर्ग को चिट्ठी लिखी है.
>> चिट्ठी में नकदी के लेन देन पर की गई सिफारिशों पर अमल करने के लिए कहा गया है.
>> 3 लाख से ज्यादा नकद लेन देन पर पाबंदी की सिफारिश
>> 15 लाख से ज्यादा नकद रखने पर पाबंदी की सिफारिश
>> चिट्ठी में हाल में जब्त मोटी रकम के कैश का हवाला दिया गया
>> चिट्ठी में कहा गया कि बार बार कहने के बावजूद अमल नहीं हुआ है.

2038 views