अंबानी और अदाणी समेत कई लीडिंग इंडस्ट्रलिस्ट ने कुछ इस अंदाज में मनाया स्वतंत्रता दिवस*
उद्योग जगत के अरबपति गौतम अडानी और मुकेश अंबानी समेत भारतीय उद्योग जगत के दिग्गजों ने सोमवार को भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के जश्न में शामिल हुए। साथ ही वैश्विक मंच पर नए भारत के उदय के लिए काम करने का संकल्प लिया। देश के कई लीडिंग इंडस्ट्रलिस्ट ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झंडारोहण किया और अन्य कार्यक्रमों में भी भाग लिया।इसके बाद कॉरपोरेट टाइकून ने अपने समारोह की तस्वीरें और वीडियो ट्वीट किए हैं, तो आइए इन पर एक नजर डालते हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपने अध्यक्ष मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी और पोते पृथ्वी अंबानी के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाने वाले लोगों के एक समूह के बीच राष्ट्रीय तिरंगा लहराते हुए एक छोटी क्लिप जारी की।






