इस बार भी सुर्खियों में रहा पीएम मोदी का लुक, नीली जैकेट के साथ तिरंगा साफा बना खास आकर्षण

इस बार भी सुर्खियों में रहा पीएम मोदी का लुक, नीली जैकेट के साथ तिरंगा साफा बना खास आकर्षण*
हर साल की तरह इस साल भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी का लुक सुर्खियों में है। अपने रंग-बिरंगे और चमकदार पगड़ी पहनने के ट्रेडिशन को जारी रखते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76वें स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे प्रिंट वाले सफेद साफे में नजर आएं। उन्होंने ट्रेडिशनल सफेद कुर्ता, चूड़ीदार पायजामे के ऊपर नीले रंग का जैकेट और ब्लैक कलर का जूते पहना था। प्रधानमंत्री ने लाल किले से राष्ट्रीय झंडा फहराया और लगातार नौवीं बार देश को संबोधित किया। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने सबसे पहले राजघाट में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की और फिर लाल किला पहुंचे। गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण करने के बाद पीएम मोदी ने ध्वजारोहण किया।

1416 views