भारत-वेस्टइंडीज टी-20 की टिकट दरें जारी
इंदौर के होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को होने वाले भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मुकाबले के लिए एमपीसीए ने टिकटों की दरें जारी कर दी हैं। टिकटों की कीमत 1 हजार से 12 हजार 500 रुपए तक रखी गई है। टिकटों की ऑनलाइन बिक्री District by Zomato के जरिए होगी। एक व्यक्ति अधिकतम चार टिकट खरीद सकेगा। टिकट बिक्री शुरू होने की तारीख एमपीसीए बाद में घोषित करेगा। छात्र और दिव्यांग वर्ग के लिए रियायती टिकट की दरें भी बाद में जारी की जाएंगी।
2010 views





