कलेक्टर के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, सुरक्षा मानक अनदेखी पर पटाखा गोदाम सील

*कलेक्टर के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, सुरक्षा मानक अनदेखी पर पटाखा गोदाम सील*

*इंदौर।* दीपावली पर्व के मद्देनजर कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। राऊ तहसील के ग्राम पिगडंबर में संचालित पटाखा गोदाम को सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर सील कर दिया गया।

एसडीएम राऊ लोकेंद्र सिंह सरल के निर्देशन में नायब तहसीलदार धीरज सोनी की टीम ने ए.बी. रोड से 250 फीट अंदर संचालित सुंदरम पटाखा एजेंसी का निरीक्षण किया। जांच में गोदाम तक का रास्ता संकरा मिला, जहां फायर ब्रिगेड का पहुंचना मुश्किल था। साथ ही गोदाम में भंडारण के साथ-साथ विक्रय कार्य भी किया जा रहा था, जो विस्फोटक अधिनियम 2008 के नियमों के विपरीत है।

प्रशासन ने गोदाम को तत्काल सील कर दिया। कलेक्टर ने कहा है कि लाइसेंस शर्तों का उल्लंघन करने वालों पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

402 views