इंदौर की रेसीडेंसी कोठी में शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मीडिया से बातचीत किए बिना ही चले गए।

इंदौर की रेसीडेंसी कोठी में शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मीडिया से बातचीत किए बिना ही चले गए। मुख्यमंत्री के सामने एक साथ बड़ी संख्या में माइक आईडी आगे किए जाने से अव्यवस्था की स्थिति बन गई थी। माइक आगे करने की होड़ और उनकी आपस में टकराने से हो रहे शोर के बीच मुख्यमंत्री डॉ.यादव असहज नजर आए। इसके बाद वे पत्रकारों से चर्चा किए बिना वहां से रवाना हो गए। मुख्यमंत्री के सामने 50 से ज्यादा माइक आगे करने की कोशिश की गई। इस दौरान पत्रकारों के बीच अपने-अपने चैनल या समाचार माध्यम का माइक मुख्यमंत्री के करीब रखने की होड़ दिखाई दी। इस दौरान जनसंपर्क विभाग और बीजेपी के मीडिया प्रभारी नज़र नहीं आये।

0 views