*विश्व एनेस्थीसिया दिवस पर समारोह, डॉ. राजेंद्र चौहान को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड*
इंदौर। विश्व एनेस्थीसिया दिवस के अवसर पर 16 अक्टूबर को इंडियन सोसाइटी ऑफ एनेस्थीसियोलॉजिस्ट्स (ISA), इंदौर सिटी ब्रांच द्वारा भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 120 एनेस्थीसियोलॉजिस्ट्स ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ ब्रांच अध्यक्ष *डॉ. प्रकाश दूधिया* ने किया। उन्होंने सोसाइटी द्वारा संचालित एनेस्थीसिया जागरूकता अभियानों एवं जनहित में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। मानद सचिव *डॉ. फिरोज़ शाह* ने बताया कि इंदौर ब्रांच को इस वर्ष राज्य स्तरीय सम्मेलन MPISACON में ‘*बेस्ट सिटी ब्रांच’* के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
समारोह का मुख्य आकर्षण वरिष्ठ एनेस्थीसियोलॉजिस्ट *डॉ. राजेंद्र चौहान को एनेस्थीसिया के क्षेत्र में 41 वर्षों की उत्कृष्ट सेवाओं एवं सोसाइटी के प्रति समर्पण के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित करना रहा। उनके उल्लेखनीय योगदान एवं शैक्षणिक उपलब्धियों का परिचय *डॉ. विकास गुप्ता* एवं *डॉ. मेघना महेश्वरी* ने प्रस्तुत किया।
समारोह उत्साह एवं सौहार्द के वातावरण में संपन्न हुआ। अंत में डॉ. फिरोज़ शाह ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।
201 views





