घूमर गरबा महोत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. यादव , आयोजकों को दी शुभकामनाएं

*घूमर गरबा महोत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. यादव , आयोजकों को दी शुभकामनाएं*

*इंदौर।* गंगवाल बस स्टैंड भक्त प्रहलाद नगर के पास चल रहे मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध घूमर गरबा महोत्सव में शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने गरबा पंडाल में माँ अम्बे की आरती की और गरबा कर रही मातृशक्ति का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने आयोजक और भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष सौगात मिश्रा और संयोजक आलोक दुबे को भव्य और सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर मंत्री तुलसीराम सिलावट, आयोजन के संरक्षक महापौर पुष्यमित्र भार्गव, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, प्रदेश टुडे के चेयरमैन हृदयेश दीक्षित, विधायक गोलू शुक्ला सहित बड़ी संख्या में गरबा प्रेमी और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

0 views