रास रात्रि में सुरक्षा की पोल खुली, आयोजक पर FIR… अनुमति रद्द, गार्डन सील

*रास रात्रि में सुरक्षा की पोल खुली, आयोजक पर FIR… अनुमति रद्द, गार्डन सील!*
इंदौर। रास रात्रि गरबा महोत्सव में सुरक्षा व्यवस्था की लापरवाही आयोजक रोशनी श्रीवास्तव को भारी पड़ गई। विजय नगर के सजन प्रभा गार्डन में बिना प्रवेश पास एक व्यक्ति नशे की संदिग्ध अवस्था में मैदान में लेटा मिला। वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने आयोजक पर FIR दर्ज कर ली। एसीपी विजय नगर ने आयोजन की शेष अवधि की अनुमति निरस्त कर दी, वहीं आयोजन स्थल को सील करने की कार्रवाई भी की गई। अब पुलिस अनधिकृत प्रवेश करने वाले व्यक्ति की तलाश में जुटी है।

67 views