उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने जन्माष्टमी की छुट्टी की बदली तारीख, 18 की जगह 19 अगस्त को होगा अवकाश*

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने जन्माष्टमी की छुट्टी की बदली तारीख, 18 की जगह 19 अगस्त को होगा अवकाश*
जन्माष्टमी के पर्व को देखते हुए योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। योगी सरकार ने यूपी में जन्माष्टमी पर होने वाली सरकारी छुट्टी का तारीख बदल दी है। 18 अगस्त को होने वाली छुट्टी को कैंसिल करके उसकी जगह 19 अगस्त कर दिया है। जन्माष्टमी की सरकारी छुट्टी पहले 18 अगस्त तय की गई थी। उत्तर प्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से इसे 18 की जगह 19 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया।

1130 views