आधार से लिंक होंगे मतदाताओं के नाम, निर्वाचन आयोग ने शुरू की तैयारी

आधार से लिंक होंगे मतदाताओं के नाम, निर्वाचन आयोग ने शुरू की तैयारी*
मतदाता सूची को आधार से लिंक करने की चर्चा अब मूर्त रूप लेने जा रही है। निर्वाचन आयोग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। एक अगस्त से 31 दिसंबर तक अभियान चलाकर निर्वाचक नामावली में शामिल हर नाम का आधार नंबर एकत्र किया जाएगा और इसे आधार से लिंक किया जाएगा। अप्रैल 2023 तक यह प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है। सभी मतदाताओं तक पहुंचकर उनका आधार नंबर लेने का प्रयास किया जाएगा। एक बार मतदाताओं के नाम आधार नंबर से जुड़ जाने के बाद मतदाता सूची में कोई डुप्लीकेट नाम नहीं रहेगा। जिले में करीब 35 लाख से अधिक मतदाता हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद आधार से लिंक करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी इसके लिए जागरूक किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी 25 जुलाई को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक भी करेंगे। उनसे अपील की जाएगी कि वे मतदाताओं से उनके आधार कार्ड जरूर दिलवाएं।

2472 views